NASA Alert: हाल ही में धरती के पास से 4 बड़े एस्ट्रोइड निकले हैं, जिनमें से एक तकरीबन 140 फीट का था। लेकिन अब 23 मार्च को एक और बड़ा एस्ट्रोइड धरती के पास से निकलेगा। नासा ने चेतावनी दी है कि यह विशाल 420 फुट चौड़ा एस्ट्रोइड एक लाख किमी प्रति घंटे की स्पीड से हमारे ग्रह पृथ्वी के करीब से गुजरेगा।
वैज्ञानिकों ने इस क्षुद्रग्रह का नाम Asteroid 2024 EU4 रखा है, जो तेज गति से धरती की तरफ बढ़ रहा है। नासा के सेंटर फॉर नियर-अर्थ ऑब्जेक्ट स्टडीज (CNEOS) ने बताया कि यह खगोलीय वस्तु तीव्र गति से पृथ्वी की ओर आ रही है।
नासा के आंकड़ों के मुताबिक, यह क्षुद्रग्रह काफी तेजी से आगे बढ़ रहा है और 1,01,885 किमी/घंटा की गति से धरती की तरफ आ रहा है। नासा के अनुसार यह धरती से तकरीबन 72 लाख किलोमीटर दूर से गुजरेगा। वैसे यह दूरी काफी है, लेकिन अन्तरिक्ष के हिसाब से बहुत कम है।
क्योंकि अगर इस एस्ट्रोइड के मार्ग में जरा सा भी परिवर्तन हुआ तो यह धरती के बहुत करीब आ जाएगा। जो हमारे ग्रह के लिए खतरा पैदा कर सकता है। 420 फीट की इस बड़ी चट्टान को नासा ने Potentially Hazardous Object के रूप में classify किया है।
मतलब इससे धरती को नुकसान हो सकता है। स्पेस खतरों को देखते हुए 150 मीटर से बड़ी कोई भी वस्तु जो पृथ्वी के 75 लाख किलोमीटर के भीतर आती है, तो वह संभावित रूप से खतरनाक मानी जाती है। इसी को ध्यान में रखते हुए नासा ने यह चेतावनी जारी की है।
हालांकि इसमें घबराने की कोई आवश्यकता नहीं है, क्योंकि वैज्ञानिक लगातार इस पर नजर बनाए हुए हैं। वैज्ञानिकों के अनुसार इसके धरती से टकराने के चान्स बहुत कम है। नासा की जेट प्रोपल्शन लेबोरेटरी (JPL) Asteroid 2024 EU4 के पथ को अब्ज़र्व करने के लिए अपने एडवांस ट्रैकिंग सिस्टम का उपयोग कर रही है।
उनकी गणना के अनुसार यह एस्ट्रोइड 23 मार्च, 2024 को पृथ्वी के सबसे करीब आ जाएगा। उनके अनुसार इसके धरती से टकराए बिना सुरक्षित रूप से गुजरने की उम्मीद है। इसकी दूरी चंद्रमा की कक्षा से काफी बाहर होने का अनुमान है, जिससे टकराव का कोई खतरा नहीं होगा।