अगर कोई सीरियल जिसने दर्शकों को लंबे समय तक हँसाया है, तो उसका नाम तारक मेहता का उल्टा चश्मा है। इस शो में जेठलाल ने दर्शकों का काफी मनोरंजन किया है। यह भारतीय दर्शकों के बीच एक पसंदीदा शो बन गया है और इसकी लोकप्रियता 13 साल बाद भी कायम है।
आज भी जब हम सोश्ल मीडिया पर वीडियो देखते हैं, तो इस शो के कुछ सीन अवश्य सामने आते हैं। फिर हम इन्हें देखते ही चले जाते हैं। यह शो पूरी तरह से साफ और सादगी से भरा है, जिसमें किसी प्रकार के गलत कंटेन्ट का उपयोग नहीं किया गया है।
तारक मेहता का उल्टा चश्मा में एक किरदार ‘टप्पू’ का भी है, जिसे राज अनादकट ने बेखूबी निभाया है। अभी मार्केट में राज अनादकट यानी टप्पू की गर्लफ्रेंड को लेकर अफवाहें ज़ोरों पर है। आइए इस खबर के बारे में अच्छे से जानते हैं।
टप्पू कौन है?
तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो जब पहली बार रिलीज हुआ था, तब इसमें टप्पू का किरदार भव्य गांधी ने निभाया था। यह इंडियन टेलीविजन इंडस्ट्री में सबसे अधिक पैसे कमाने वाले बाल कलाकारों में से एक थे, जिन्होंने शो में अपने आठ साल के कार्यकाल के दौरान प्रति एपिसोड ₹10,000 की फीस ली थी।
हालांकि, कई सालों तक शो का हिस्सा रहने के बाद भव्य गांधी ने शो छोड़ दिया। भव्य गांधी के जाने के बाद राज अनादकट ने टप्पू की भूमिका में कदम रखा। राज अनादकट एक भारतीय टेलीविजन अभिनेता हैं जिन्होंने तारक मेहता का उल्टा चश्मा में टप्पू का किरदार निभाकर काफी लोकप्रियता हासिल की है।
टप्पू की गर्फफ्रेंड कौन है?
टप्पू यानी राज अनादकट को लेकर काफी अफवाहें मार्केट में सुनने को मिल रही है। खबरों के अनुसार टप्पू ने तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो में बबीता जी का किरदार निभाने वाली ‘मुनमुन दत्ता’ से सगाई कर ली है। पिछले कुछ समय से यह खबर सोश्ल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है।
मीडिया खबरों के अनुसार 36 साल की मुनमुन दत्ता और 27 साल के राज अनादकट रिलेशनशिप में है। फिलहाल वह कुछ ही समय में शादी कर सकते हैं। दोनों ने अपने परिवार की सहमति से एक-दूसरे के साथ इसी साल की शुरुआत में सगाई की थी।
सच्चाई क्या है?
मुनमुन दत्ता ने राज अनादकट के साथ सगाई की अफवाहों को खारिज कर दिया है। फर्जी खबरें सामने आने के बावजूद दोनों ही सगाई से इनकार कर रहे हैं। कुछ समय पहले मुनमुन ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर की थी। जिसमें इस बात पर जोर दिया गया कि जब वह शादी करना चाहेगी, तो वह अपने साथी की उम्र की परवाह नहीं करेगी।
वहीं एक विश्वसनीय चैनल की खबर के अनुसार दोनों गुजरात के वडोदरा में सगाई कर ली है। दोनों ने अपने परिवार की मौजूदगी में एक-दूसरे को अंगूठियाँ पहनाई है। दोनों ही परिवार इस रिश्ते को लेकर काफी खुश नजर आ रहे हैं। दोनों पिछले 4 साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं।