Home News Bhavya Bishnoi Biography In Hindi | Deputy CM of Haryana In Hindi

Bhavya Bishnoi Biography In Hindi | Deputy CM of Haryana In Hindi

127

Bhavya Bishnoi Biography in Hindi: भव्य बिश्नोई हरियाणा की राजनीति के एक बड़े घराने से संबंध रखते है। इनका जन्म एक रजीनीतिक परिवार में हुआ है। इनके दादा श्री भजन लाल बिश्नोई हरियाणा के मुख्यमंत्री रह चुके हैं। भव्य बिश्नोई ने पहली बार 2019 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC) की टिकट से हिसार लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ा। लेकिन वे भारतीय जनता पार्टी (BJP) के केंडीडेट बृजेंद्र सिंह से हार गए।

इसके बाद जब 3 अगस्त, 2022 को इनके पिता कुलदीप बिश्नोई भाजपा में शामिल हुए तो इन्होंने भी बीजेपी का दामन थाम लिया। ये हरियाणा में सबसे कम उम्र के विधायक है। जिन्होंने अपनी मंझी हुई राजनीति से हरियाणा में अपनी एक नई छाप छोड़ी है। आइए आज हम भव्य बिश्नोई के जीवन परिचय के बारे में जानते हैं।

भव्य बिश्नोई: जन्म

भव्य बिश्नोई का जन्म 16 फरवरी, 1993 को नई दिल्ली में हुआ था। इनके जन्म के समय इनके दादा भजन लाल बिश्नोई हरियाणा के मुख्यमंत्री थे। भजन लाल बिश्नोई तीन बार हरियाणा के मुख्यमंत्री, भारत सरकार में केंद्रीय कृषि मंत्री और पर्यावरण मंत्री भी रह चुके हैं।

इस तरह से इनका जन्म एक ऐसे परिवार में हुआ, जिसका हरियाणा की राजनीति में एक बड़ा नाम है। इनके पिता का नाम कुलदीप बिश्नोई है, जो बिश्नोई समाज के सरंक्षक भी है। वहीं इनकी माताजी का नाम रेणुका बिश्नोई है। इनके माता-पिता दोनों ही विधायक रह चुके हैं।

भव्य बिश्नोई: शिक्षा

इन्होंने हरियाणा के गुड़गांव के मौलसारी में श्री राम स्कूल से अपनी शिक्षा प्राप्त की। फिर लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स एंड पॉलिटिकल साइंस (LSE) से Government and Economics में B.Sc. करने के बाद, भव्य बिश्नोई M.Sc. करने के लिए इंग्लैंड में ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी चले गए।

भव्य बिश्नोई अपनी स्कूली शिक्षा से लगातार सबको प्रभावित किया था। इन्होंने इंडियन सर्टिफिकेट ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (ICSE) बोर्ड परीक्षा में 97% और आईबी डिप्लोमा प्रोग्राम परीक्षा में 45 में से 43 अंक हासिल करके दोनों में टॉप किया। भव्य अपने राजनीतिक करियर के समय हार्वर्ड से पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन (MPA) में मास्टर की पढ़ाई कर रहे थे।

भव्य बिश्नोई: रजीनीतिक करियर

भव्य बिश्नोई वर्तमान में हरियाणा की आदमपुर विधानसभा से विधायक है। इनके पास हरियाणा में सबसे कम उम्र में विधायक बनने का रिकॉर्ड है। 2019 के लोकसभा चुनाव में भव्य बिश्नोई ने हिसार लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ा था। उस समय उन्होंने काँग्रेस उम्मीदवार के रूप में यह चुनाव लड़ा, जिसमें उनकी BJP उम्मीदवार बृजेंद्र सिंह से हार हुई।

3 अगस्त 2022 को भव्य के पिता, कुलदीप बिश्नोई भाजपा में शामिल हो गए और आदमपुर निर्वाचन क्षेत्र से इस्तीफा दे दिया। इसके बाद हुए उपचुनाव में भव्य बिश्नोई ने भाजपा की तरफ से चुनाव लड़ा, जिसमें उन्होंने कांग्रेस के उम्मीदवार जय प्रकाश को 15,740 वोटों के अंतर से हराया।

भव्य बिश्नोई :व्यक्तिगत जीवन

भव्य बिश्नोई का परिवार हिंदू फ़ैमिली से आता है। इनकी मां रेणुका बिश्नोई और पिता कुलदीप बिश्नोई दोनों हरियाणा की राजनीति में एक्टिव हैं। इनके छोटे भाई चैतन्य बिश्नोई रणजी ट्रॉफी में हरियाणा और आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स से क्रिकेट खेलते हैं।

इनकी बहन सिया बिश्नोई अमेरिका के न्यूयॉर्क में पार्सन्स स्कूल ऑफ डिजाइन में डिजाइन की पढ़ाई कर रही हैं। भव्य बिश्नोई ने राजस्थान के बीकानेर की रहने वाली IAS परी बिश्नोई के साथ शादी की है। इन दोनों की शादी 22 दिसंबर, 2023 को राजस्थान के उदयपुर में हुई थी। आंकड़ों के अनुसार भव्य बिश्नोई के पास फिलहाल 3 करोड़ रुपए की चल संपत्ति है।

Previous articleक्या CAA भारतीय मुसलमानों के लिए खतरा है? औवेसी ने कही यह बात॥
Next articleकौन है Devin, एक क्लिक में बना डाली वेबसाइट, इस बंदे ने कर दिया कमाल

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here